-->

Breaking News

मुंडे के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम ने शोक जताया

नई दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। मुंडे का आज सुबह सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मुंडे दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे।

पीएम मोदी ने ट्विट कर मुंडे के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, `मुंडे जी के परिवार के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इस दुखद घड़ी में हम मुंडे जी के परिवार के साथ हैं।`

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुंडे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मुंडे के परिवार के लिए शोक संवेदना प्रकट की। सुषमा ने ट्विटर पर कहा, `मैं अपने सहयोगी श्री गोपीनाथ मुंडे की अचानक निधन का समाचार सुनकर सदमे में हूं। मैं दुख की इस घड़ी में मुंडे जी के परिवार के साथ हूं।`

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मुंडे के निधन पर ट्विट कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। वीके सिंह ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि गोपीनाथ मुंडे जी के निधन का समाचार पाकर मैं दुखी और सदमे में हूं। मुंडे जी के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।

गौरतलब है कि मुंडे आज सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। अरविंदो मार्ग पर उनकी कार को पीछे से एक इंडिगो कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा अरविंदो मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद मुंडे कार में गिर गए। समझा जाता है कि टक्कर लगने के बाद मुंडे सदमे में आ गए और उन्हें हृदयाघात हुआ। मुंडे ने 26 मई को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। केंद्र में मंत्री बनने के बाद मुंडे अभी अपने निर्वाचन क्षेत्र भी नहीं जा पाए थे। मुंडे महाराष्ट्र के बीड़ से सांसद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com