-->

Breaking News

समारोह से पाक लौटे नवाज अकेले पड़े

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारतीय उपमहाद्वीप में अमन और भाईचारा कायम करने के पैगाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे लेकिन स्वदेश लौटने पर वह अपनी सदाशयता को लेकर तीखी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं और उनके विरोधी उनकी घेराबंदी करने में लग गए हैं।

दिल्ली से लौटने के बाद नवाज एक तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं। कट्टरपंथी, आतंकवादी संगठन, सेना खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. तो भारत के प्रति उनके नरम रुख को लेकर पहले से ही उनके खिलाफ हैं लेकिन कुछ मुद्दों पर अप्रत्यक्ष रूप से उनका साथ देने वाला विपक्ष भी अब उनके खिलाफ आक्रामक हो गया है।

सबसे खराब स्थिति मीडिया ने खड़ी कर दी है। मीडिया उनका प्रमुख आलोचक बन गया है। टी.वी. न्यूज चैनल बहस चलाकर उनके  खिलाफ  अभियान छेड़े हुए हैं और प्रिंट मीडिया उनके खिलाफ नरेंद्र मोदी के बहाने जहर उगल रहा है।

अखबार लिखता है कि बड़ा फैसला लेकर नवाज ने भारत का रुख किया लेकिन मायूस होकर लौटे हैं। द डॉन लिखता है कि नवाज भारत से सवालों का गुलदस्ता लेकर लौटे हैं तो यात्रा को सफल कैसे कहा जा सकता है। परम्परागत विरोधियों को शांति के लिए और आगे तक पहल करने की जरूरत है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com