-->

Breaking News

सैलजा ने कहा, हुड्डा दें इस्तीफा

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस में असंतोष उस समय सामने आया जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर नए सिरे से निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

नेहरू-गांधी परिवार से अच्छा तालमेल रखने वाली दलित नेता को हुड्डा का प्रखर विरोधी माना जाता है और वह पहले भी कई बार मुख्यमंत्री पर निशाना साध चुकी हैं। सैलजा ने कहा, "उन्हें ऐसा (इस्तीफे की पेशकश) करना चाहिए ताकि जनता को लगे कि कहीं जिम्मेदारी ली जा रही है। पूरी जिम्मेदारी या तो केंद्र सरकार पर या कांग्रेस के अन्य नेताओं पर डाली जा रही है।"

वह इस सवाल का जवाब दे रहीं थीं कि क्या हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को केवल एक पर जीत मिलने के बाद हुड्डा को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए जहां वह 10 साल से मुख्यमंत्री हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com