सावधान! कश्मीर को 'आजाद' कराने आ रहा है अल-कायदा का जिहादी जत्था!
लंदन/नई दिल्ली : आतंकवादी संगठन अल-कायदा के वीडियो
पर अगर भरोसा करें जिसमें दावा किया गया है कि कश्मीर को आजाद कराने के
लिए जिहादियों का कारवां अफगानिस्तान से आ रहा है, तो यह नरेंद्र मोदी की
सरकार के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली है। वीडियो में अल-कायदा के पाकिस्तान
गुट के एक वरिष्ठ सदस्य मौलाना आसीम उमर ने यह जहर उगला है। इस वीडियो के
आने के बाद भारतीय खुफिया अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।
खतरनाक बात यह है कि वीडियो में न सिर्फ कश्मीर और पाकिस्तान के
कब्जे वाले कश्मीर, बल्कि पूरे हिंदुस्तान और पाकिस्तान की मुस्लिम आवाम
से भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की अपील की गई है। अल-कायदा के इस वीडियो
में आतंकवादी संगठन के पाकिस्तान सेल के सीनियर लीडर मौलाना आसिम उमर को
बयान पढ़ते दिखाया गया है।
वीडियो में मौलाना उमर कह रहा है कि अफगानिस्तान से जिहादियों का कारवां
कश्मीर को आजाद कराने के लिए आ रहा है। 'द वार कंटिन्यूज : ए स्टेटमेंट ऑन
कश्मीर्स मुस्लिम्स' नाम के इस वीडियो में उमर धर्म का ज्ञान भी देता है।
लोगों को उकसाने के लिए इस वीडियो में 2010 में श्रीनगर की सड़कों पर
भारतीय सुरक्षा सेनाओं के साथ हुई कश्मीरियों की झड़प में कुछ नागरिकों की
मौत के फुटेज भी दिखाए गए हैं।
उमर ने इस वीडियो में अपील की है, 'आज पूरी दुनिया में मुसलमानों ने हथियार उठा लिए हैं और जिहाद में शामिल हो रहे हैं। जिन लोगों ने कभी हथियारबंद जिहाद को खारिज कर दिया था, वे भी अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लोकतांत्रिक तरीकों से निराश होकर इसी रास्ते पर चल पड़े हैं।' वीडियो में अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, अल्जीरिया और दुनिया के उन तमाम देशों का जिक्र किया गया है जहां इस्लामी चरमपंथी काफी मजबूत हैं।
अल-कायदा के इस वीडियो में मुसलमानों से यूरोप पर हमला करने और पिछले साल लंदन में ली रिग्बी के मर्डर जैसी वारदात को अंजाम देने की अपील की गई है। इंग्लैंड लंबे समय से कहता आ रहा है कि अल-कायदा से जुड़े लड़ाके सीरिया में सरकार का विरोध कर रहे असली लड़ाकों का स्थान ले रहे हैं जिससे पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा हो गया है। रूस ने इंग्लैंड को सूचना दी है कि सीरिया में विद्रोहियों के नाम पर जो खतरनाक सदस्य लड़ रहे हैं वे जबहात अल नुसरत संगठन के सदस्य हैं जो अल-कायदा से जुड़ा हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com