-->

Breaking News

गोपीनाथ मुंडे एक सच्चे जन नेता थे: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उन्हें अपने मित्र और मंत्रिमंडल सहकर्मी गोपीनाथ मुंडे के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मुंडे को एक सच्चा जन नेता करार दिया।

मोदी ने यहां एक सड़क हादसे में मुंडे के निधन के तुंरत बाद ट्वीट किया, एक तेज तर्रार नेता को मेरी श्रद्धांजलि जिनके असमय निधन से खाली हुई जगह को भरना मुश्किल है।

मोदी ने कहा, अपने मित्र और सहकर्मी गोपीनाथ मुंडे जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी और सदमे में हूं। उनका निधन राष्ट्र और सरकार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, गोपीनाथ मुंडे जी एक सच्चे जननेता थे।

समाज के पिछड़े तबके से ताल्लुक रखने वाले मुंडे ने उंचाइयों को छूआ और निरंतर लोगों की सेवा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी और सरकार 64 वर्षीय नेता के शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com