-->

Breaking News

गोल का जश्न मनाते हुए महिला का गर्भपात हुआ

बीजिंग : चीन में फीफा विश्व कप की दीवानगी का आलम यह है कि एक लड़की ने इसे लेकर अपने प्रेमी से हुई लड़ाई के बाद छत से कूदकर जान दे दी जबकि जर्मनी के एक गोल का जश्न मनाते हुए एक महिला का गर्भपात हो गया। चीन के लोग देर रात तक जागकर विश्व कप मैचों का मजा ले रहे हैं । इस दौरान कई हादसे भी देखने को मिल रहे हैं ।

एक बाईस वर्षीय महिला विश्व कप को लेकर अपने प्रेमी से हुई लड़ाई के कारण कल तड़के नौ मंजिला इमारत से कूद गई । उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया । चोंगकिंग में लगातार चार रोज देर रात मैच देखने के बाद जर्मनी के गोल का जश्न मनाते हुए एक महिला का गर्भपात हो गया ।

थामस मूलर के तीसरे गोल के बाद 26 बरस की यह महिला चिल्लाई ‘हैट्रिक’ और सोफे से कूद पड़ी । बाद में उसे पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द उठा और पैर के बीच से खून निकलने लगा । उसे अस्पताल ले जाया गया । वुहान में एक व्यक्ति मैच के लिये देर रात तक जागने के बाद कोमा में चला गया । डाक्टरों ने बताया कि 45 वर्षीय इस व्यक्ति के दिमाग की नस फट गई । सात घंटे के आपरेशन के बाद वह बच तो गया लेकिन अब उसे लंबा समय रिहैबिलिटेशन में बिताना होगा । इस बीच सुझोउ में एक 25 वर्षीय व्यक्ति अपने कमरे में मृत पाया गया जबकि उसके कम्प्यूटर पर विश्व कप चल रहा था ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com