-->

Breaking News

ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ा फैसला

नई दिल्ली: दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ा फैसला आया हैं। ई-रिक्शे के लिए अब लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह ऐलान किया है।  नितिन गडकरी ने कहा कि कानून में रिक्‍शा के इतने टेस्टिंग रिपोर्ट हैं जो संभव नहीं है। लेकिन मेरा पहला निर्णय इन गरीबों के लिए है। कांग्रेस ने गरीबों की आवाज सुनी नहीं। अब सरकार सेक्रेटरी के अनुसार नहीं चलेगी। मेरा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि खराब क्‍वालिटी वाले रिक्‍शा नहीं खरीदें।

बतां दें कि रामलीला मैदान में आयोजित ई-रिक्‍शा रैली में बीजेपी के कई सांसदों और नेताओं के साथ नितिन गडकरी भी मौजूद थे। यह रैली ई-रिक्‍शा को नियमित करने की मांग को लेकर की जा रही थी। रैली में  गडकरी ने कहा कि आप जिस समस्‍या के लिए संघर्ष कर रहे थे उसका समाधान देने आया हूं। जब मैं पार्टी का अध्‍यक्ष था तब इस रिक्‍शा के डिजाइन को लाया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com