यूपी में कानून-व्यवस्था बद से बदतर हुई, अखिलेश इस्तीफा दें
नई दिल्ली : उत्तर
प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार घिरती जा रही है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि सूबे में
कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। नकवी ने मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव से इस्तीफा देने के लिए कहा है।नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में
कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है। भाजपा इस मामले को लेकर चुप
बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश को अपने पद से
इस्तीफा दे देना चाहिए।
ज्ञात
हो कि पिछले कुछ दिनों में यूपी में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। बलात्कार
के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। बदायूं गैंगरेप-मर्डर केस के बाद
बलात्कार के मामलों में कमी नहीं आई है। जबकि फिरोजाबाद में दो
पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें पुलिस
के एक डीआइजी और कई अन्य लोग जख्मी हो गए।केंद्र
सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून
व्यवस्था की स्थिति को लेकर वह चिंतित है। उसने कहा कि राज्य के हालात पर
वह नजर रखे हुए है।
उधर,
दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा
कि गृह मंत्रालय उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चिंतित
है। हम राज्य की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। गृह राज्य मंत्री किरण
रिजिजू ने भी कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना की।
राज्य
में हाल के दिनों में बदायूं गैंगरेप, दो पुलिस कर्मियों की हत्या, एक
मजदूर को जिंदा जलाने और फ्रांस की एक महिला से छेड़छाड़ की घटनाओं सहित
अपराध के कई मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं को लेकर अखिलेश सरकार विपक्ष
के निशाने पर है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com