-->

Breaking News

चांदनी चौक का होगा विकास

नई दिल्ली : दिल्ली का दिल और यहां की गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र माने जाने वाले चांदनी चौक और उसके समीप जामा मस्जिद क्षेत्र के लोगों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास के कार्य अब तेजी से किए जाएंगे।

चांदनी चौक के सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन शीघ्र ही इस काम को शुरू करने में विशेष रुचि ले रहे हैं। वह चाहते हैं कि विकास कार्यों के साथ ही चांदनी चौक में ट्राम सेवा जल्द चालू हो जाए और इलाके से बरसाती पानी की सुचारू रूप से निकासी के लिए खास प्रबंध किए जाएंगे।

चांदनी चौक पुनॢवकास योजना के तहत लालकिले से फतेहपुरी मस्जिद तक पैदल चलने वाले लोगों को अनुकूल वातावरण तथा रेलवे स्टेशन और मैट्रो स्टेशन आदि का विकास शामिल है।

इसमें ट्राम चलाने की योजना भी शामिल है, जो जामा मस्जिद और रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इसके अलावा इस योजना में बिजली के लटकते तारों को भूमिगत किया जाएगा और बिजली के ट्रांसफॉर्म आदि को वहां से हटाकर कहीं और लगाया जाएगा।

इस संबंध में वीरवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. हर्षवर्धन ने वीरवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर उनसे गहन बातचीत की। करीब 45 मिनट तक हुई दोनों के बीच बातचीत के दौरान उन्होंने जामा मस्जिद और चांदनी चौक इलाके के पुर्नविकास से संबंधित कार्यों के पे्रजैंटेंशन की भी समीक्षा की।

यह प्रेजैंटेशन शाहजहांनाबाद री-डिवैल्पमैंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक द्वारा दिया गया। इस बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव वित्त, सचिव लोक निर्माण, निगमायुक्त, उत्तरी क्षेत्र, दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उन्होंने अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ परियोजना में तेजी लाने पर जोर दिया। याद रहे कि दिल्ली में आयोजित कॉमनवैल्थ गेम्स से पहले भी चांदनी चौक क्षेत्र के विकास और इलाके का सौंदर्यीकरण के लिए पिछली सरकार ने एक योजना तैयार की थी।

उस योजना के तहत चांदनी चौक इलाके की सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था, लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाने और पौधे लगाने की मुनादी की गई थी लेकिन अधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव होने की वजह से उस योजना पर अमल नहीं हो सका था।

डा. हर्षवर्धन ने बताया कि वह कार्य की प्रगति के लिए इलाके का दौरा कर काम पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि 3 महीने के बाद वह चांदनी चौक और जामा मस्जिद इलाकों का दौरा कर कार्यों की खुद भी समीक्षा करेंगे।

याद रहे कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद जामा मस्जिद और इसके आसपास के क्षेत्र के विकास की एक सघन योजना बनाने के लिए नगर निगम को पुनॢवकास के संबंध में अन्य विभागों के साथ तालमेल के लिए एक नोडल एजैंसी बनाई गई है।

यह पुनॢवकास की योजना भवनों के पुनरुद्धार के विषय में बनाई गई है, जिसमें दिल्ली सरकार, नगर निगम, दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन, दिल्ली पुलिस तथा अन्य अनेक विभाग शामिल हैं।

इस पुनॢवकास योजना का मुख्य उद्देश्य इस इलाके की समृद्ध विरासत को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ इस क्षेत्र के पर्यावरण आदि की रक्षा करना भी है। इस योजना के अंतर्गत लैण्ड यूज में संशोधन, व्यापारिक गतिविधियों के लिए नियत स्थान का चयन, शहरी सुविधाएं, पार्किंग आदि सम्मिलित हैं।

इसके अतिरिक्त इस योजना में मजार और मस्जिद, जन सुविधाएं, लैंड स्कैपिंग, प्रकाश की व्यवस्था, यात्रियों और पर्यटकों के लिए सुविधाओं आदि में सुधार का काम भी शामिल है।  

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com