-->

Breaking News

ड्रैगन ने फिर दिखाई दादागिरी

नई दिल्ली: ड्रैगन ने एक बार फिर अपनी दादागिरी भारत के सामने दिखाई है। जानकारी के अनुसार चीनी हैलीकॉप्टर ने 13 जून को भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। बताया जाता है कि चीनी हैलीकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) के भीतर करीब 30 किलोमीटर तक घुस आया। यह हैलीकॉप्टर उत्तराखंड के जोशीमठ में घुसा था।

यह घटना बीते शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे हुई। चीनी हैलीकॉप्टर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी. बी.पी.) के पोस्ट के ऊपर करीब 10 मिनट तक मंडराता रहा जिसके बाद वह वापस लौट गया। बीते 30 अप्रैल को भी चीन ने उत्तराखंड में वायुसीमा का उल्लंघन किया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com