दस-पन्द्रह दिनों में नहीं किया जा सकता सरकार का मूल्यांकन : राजनाथ
खजुराहो (मप्र) : केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमें केन्द्र में सरकार चलाते अभी मुश्किल से पन्द्रह दिन का समय हुआ है और किसी सरकार के कामकाज का मूल्यांकन दस-पन्द्रह दिनों में नहीं किया जा सकता।
होटल क्लार्क में शनिवार को यहां मध्यप्रदेश के नए भाजपा सांसदों एवं विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने आए सिंह ने रेल किराया और मालभाड़े में हुई ताजा वृद्धि को लेकर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘किसी सरकार के कार्यो का मूल्यांकन दस-पन्द्रह दिनों में नहीं किया जाना चाहिए.. रेल किराया बढ़ाने का फैसला उसी समय का है, कांग्रेसनीत संप्रग-2 का, लोगों को आश्वस्त रहना चाहिए कि आने वाले पांच वषरे में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सरकार आर्थिक समस्या सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने में कामयाबी हासिल करेगी’’।
उन्होने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि देश कई संकटों से जूझ रहा है, उस पर विजय प्राप्त करने के लिए कुछ समय चाहिए, कांग्रेसनीत संप्रग-2 की जो विफलताएं रही हैं और जैसी नीतियां लकवे का शिकार हैं, उसका असर कम करने में समय तो लगेगा, उसे असरहीन करने के प्रयास किए जा रहे हैं.. हम महंगाई पर नियंत्रण के लिए भी प्रयासरत हैं’’।
ईराक संकट को लेकर पूछने पर गृह मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय की बैठक बुलाई थी, जिसमें सुषमा स्वराज एवं वह भी थे। इराक में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। इराक से जहां हमारा तेल आता है.. वहां किस तरह का संकट है, देश की जनता जागरूक है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com