आडवाणी देश के राष्ट्रपति बनने के योग्य : गडकरी
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्णआडवाणी देश के राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं और यह पद उनके कद के अनुरूप है।एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि उन्हें (आडवाणी को) लोकसभा का अध्यक्ष बनाना अच्छा नहीं होता क्योंकि पार्टी के अनुभवी नेता पहले ही उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं।
चैनल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गडकरी ने कहा, ‘‘आडवाणीजी उपप्रधानमंत्री थे और उन्हें लोकसभाध्यक्ष बनाना उचित नहीं होता। आडवाणीजी देश के राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सब आडवाणीजी का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें उनके कद के अनुरूप कोई पद मिलना चाहिए।’’
गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकपूर्ण फैसला किया कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया जाए, जिसकी वजह से आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता केंद्रीय कैबिनेट में स्थान नहीं पा सके।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तुलना बालीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से की जो अब नायक की भूमिका नहीं निभाते क्योंकि पीढ़ी बदल गयी है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आज से दस साल बाद नए लोगों के लिए रास्ता बनाने की खातिर उन्हें भी बदल दिया जाए।
उन्होंने मीडिया में लगायी जा रही अटकलों को खारिज कर दिया कि जोशी योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनना चाहते हैं। गडकरी ने चैनल से कहा, ‘‘जोशीजी हमारे थिंकटैंक, हमारे वरिष्ठ नेता हैं हमारी पार्टी निश्चित रूप से उनके अनुभव और ज्ञान का उपयोग करेगी।’’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com