गाजियाबाद में लीक हुआ CPMT का पेपर
गाजियाबाद :
यूपी के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज होने वाली सीपीएमटी की
परीक्षा रद्द कर दी गई है. सीपीएमटी का पेपर गाजियाबाद में लीक होने की वजह
से परीक्षा रद्द करनी पड़ी है. मामले की जांच की जा रही है. परीक्षा की
अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.गाजियाबाद सहित प्रदेश के तमाम शहरों
में कई केंद्रों पर रविवार को सीपीएमटी की परीक्षा होनी थी. परीक्षा के
पेपर इलाहाबाद बैंक और एसबीआई गाजियाबाद में रखे गए थे. गाजियाबाद में इन
बक्सों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली. मौके पर पहुंचे डीएम ने बक्सों
की जांच की और इनके साथ छेड़छाड़ का शक होने पर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट
भेजी. इसके बाद सूबे में आज होने वाली परीक्षा रद्द किए जाने का आदेश दिया
गया.परीक्षा रद्द होने की वजह से केंद्रों पर पहुंचे छात्र परेशान दिखे.
गाजियाबाद में शंभू दयाल कॉलेज के बाहर नाराज छात्रों ने खूब हंगामा किया.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com