-->

Breaking News

बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा से हवाई अड्डे पर पूछताछ

नई दिल्ली : ओए लकी. लकी ओए. और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम बालीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा से सुरक्षा अधिकारियों ने हाल ही में यहां हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे तक पूछताछ की।दिल्ली से मुम्बई जा रही अभिनेत्नी के पास से एक प्रकार का पाउडरबरामद होने पर सुरक्षा और हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उनसे लगभग दो घंटे तक पूछताछ की।

रिचा ने एक बयान में कहा कि मैंने अपने सामान के साथ अपनी त्वचा की देखभाल से संबंधित आयुर्वेदिक पाउडर रखा था। सुरक्षा अधिकारियों ने इसे संदिग्ध मानते हुए इसे जव्त करने की कोशिश की। मैंने उन्हें बहुत समझया कि मैं आयुर्वेद में गहरा विश्वास करती हूं और पिछले छह माह से आयुर्वेदिक सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग कर रही हूं।

रिचा ने कहा कि मैं नहीं चाहती थी कि इतनी मुश्किल से खासकर के मेरे लिए तैयार किया गया स्कील केयर, पाउडर मेरे हाथ से निकले। मुझे सुरक्षा अधिकारियों को यह समझने में कि यह कोई संदिग्ध अथवा खतरनाक वस्तु नहीं है, कड़ी मशककत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि सुरक्षा अधिकारी अपनी ड्यूटी कररहे हैं इसलिए मैंने उन्हें पूरा सहयोग किया ताकि वे आश्वस्त हो सकें कि मैंने कोई संदिग्ध वस्तु अपने साथ नहीं रखी है। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि इस चककर में मेरे विमान का उड़ान भरने का समय समाप्त नहीं हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com