-->

Breaking News

तभी लूंगा आमिर, सलमान को : राजकुमार संतोषी

मुंबई: फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि सलमान खान और आमिर दोनों ही सीक्वल में काम करने को तैयार हैं और अगर वे फिल्म बनाते हैं तो वह उन्हें फिल्म में जरूर लेंगे।

वर्ष 1994 में रिलीज हुई 'अंदाज अपना अपना' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। लेकिन, इसके तकियाकलाम और मधुर गीतों ने इसे हमेशा पसंद की जाने वाली हास्य फिल्म बना दिया।

फिल्म सीक्वल में सलमान और आमिर को लेने के बारे में पूछने पर संतोषी ने कहा, "सीक्वल में उन्हें दोहराना संभव नहीं है। उस समय बात अलग थी, लेकिन आज वे फिल्म जगत के बड़े नाम हैं।"

हालांकि, अगर सलमान और आमिर सीक्वल बनाते हैं तो वह उन्हें फिल्म में लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें फिल्म में तभी ले पाऊंगा, जब वे दोनों इसे बनाएंगे क्योंकि फिल्म में दो बड़े सितारों को लेना संभव नहीं होगा।"

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com