दिल्ली में बिजली संकट के लिए केजरीवाल जिम्मेदारः कांग्रेस
नई दिल्ली : दिल्ली में बिजली कटौती और पानी किल्लत को लेकर सियासत जारी है. कांग्रेस ने रविवार को भी इन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.अंदरुनी मतभेद को दरकिनार करते हुए पार्टी के कई दिग्गज नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. करोल बाग के बीकानेर चौक पर हुए इस प्रदर्शन में अजय माकन, शकील अहमद, अरविंदर सिंह लवली, किरण वालिया, बरखा सिंह और मुकेश शर्मा ने हिस्सा लिया.
इन मुद्दों को लेकर अब तक बीजेपी पर निशाना साधने वाली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को भी जिम्मेदार ठहराया. पार्टी नेता अजय माकन ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल धरना करने में व्यस्त थे. उन्होंने गर्मियों में दिल्ली को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया.आज नतीजा सबके सामने है. दिल्लीवालों को उनकी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.'
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, 'जब हमने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया तब सरकार जागी. 10 दिन बीत चुके हैं बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.'वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने तो मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, 'अगले 10 दिन में हालात नहीं सुधरे तो हम पीएम निवास का घेराव करेंगे. हम बिजली पर राजनीति नहीं कर रहे. यह हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा है. जब हमारी सरकार थी तो लोग जनरेटर और इनवर्टर का नाम भूल गए थे पर बीजेपी की सरकार आते ही दिल्ली में इन दोनों चीजों की बिक्री तेज हो गई है.'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com