हमले में बाल-बाल बचीं भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, गनर घायल
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से
नवनिर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर बीती रात भानु पटेल नाम
के एक युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया और तमंचे से
फायरिंग की, जिसमें उनका एक अंगरक्षक घायल हो गया। साध्वी बाल-बाल बच गयीं।
पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने आज यहां बताया कि सिविल लाइन स्थित आवास
विकास कालोनी के एक घर में मुण्डन संस्कार में शामिल होने आयीं भाजपा सांसद
साध्वी निरंजन ज्योति जब वापस लौट रही थीं तभी भानू पटेल नाम के एक युवक
ने अपने तीन साथियों के साथ अचानक उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और फायरिंग
की। उन्होंने बताया कि इस हमले में साध्वी निरंजन तो बाल-बाल बच गयीं पर
उनका गनर राहुल तिवारी को चोटें आयी हैं।
सिंह ने बताया कि इस संबंध में भाजपा सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
करके भानु पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मौके से फरार हो गये उसके
तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com