-->

Breaking News

ब्राजील ने कैमरून को रौंदा, नॉकआउट में चिली से होगी भिड़ंत

ब्रासिलिया: मेजबान ब्राजील ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में स्टार खिलाड़ी नेमार के बेहतरीन खेल की बदौलत कैमरून को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने नॉकआउट में जगह बना ली। नॉकआउट में ब्राजील का चिली से 28 जून को मुकाबला होगा।नेमार ने 2 गोल किए, जबिक फ्रेड और लुईस रोजा ने 1-1 गोल किए। नेमार ने पहले मैच में दो गोल लगाए थे। इसके बाद अब कैमरून के खिलाफ 2 गोल लगाए। इस प्रकार वे अब चार गोलों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कोरर की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।

मुकाबले के पहले हाफ में कुल 3 गोल लगे। इसमें 1 गोल कैमरून की ओर से लगाया गया था, जबकि 2 गोल ब्राजील ने लगाए थे। मेजबान ब्राजील की ओर से लगाए गए दोनों गोल स्टार फॉरवर्ड नेमार के नाम रहे थे।
दूसरे हाफ में फ्रेड और फर्नान्डिन्हो ने ब्राजील के लिए तीसरा और चौथा गोल किया। कैमरून की टीम इस अंतर को पाटने में नाकामयाब रही और इस तरह 4-1 से मैच अपने नाम कर ब्राजील ने अगले राउंड का टिकट पक्का कर लिया।

नेमार ने पहले हाफ के 17वें मिनट में किक से गोल लगाया। यह गोल डी के बहुत ही करीब से लगाया गया था। इस गोल की बदौलत ब्राजील ने कैमरून के खिलाफ 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। अपनी रैंकिंग से बेहतर प्रदर्शन कर रहे कैमरून के खिलाड़ियों ने भी जोरदार हमले किए। 26वें मिनट में जोएल मतिप ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गेंद जाल में उलझा दी। इस गोल की बदौलत कैमरून ने ब्राजील के खिलाफ 1-1 से बराबरी कर ली।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com