सपा नेता ने ये क्या कह दिया?
लखनऊ: गैंगरेप के एक मामले को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने बेहद विवादित बयान दे दिया है। उनके बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने रेप पीड़िता के अपहृत होने के दावे को यह कहकर खारिज कर दिया कि एक गाय के बछड़े को भी जबरदस्ती नहीं ले जाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वह पीड़िता के बयान पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन बस इतना कहना चाहते हैं कि किसी का अपहरण करना आसान नहीं है।
गौरतलब हैं कि बदायूं में हाल ही में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों में एक पुलिस अधिकारी का बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पीड़िता अपने घर से दवाइयां लेने गई थी, इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। शनिवार को उनसे छूटने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई। नरेश अग्रवाल ने यह आरोप भी लगाया कि लोग केवल यूपी में हो रहे अपराधों को देख रहे हैं, जबकि शेष भारत का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com