बांग्लादेश ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी चुनी
मीरपुर:
दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतरकर पहले गेंदबाजी
करने का फैसला किया। 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला
मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला नैशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में
परवेज रसूल की जगह स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया गया है।
भारत ने रविवार को बारिश से बाधित पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है और अब वह 2-0 की अजेय बढ़त का लक्ष्य लेकर चलेगी। भारत ने इसी मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। झमाझम बारिश के बीच मैच का फैसला डकवर्थ लेविस नियम के आधार पर हुआ था।
मंगलवार को भी मैच पर बारिश की मार पडऩे की आशंका है और ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरूआत करना चाहेगी क्योंकि इससे बाद के पलों में बारिश के कारण डकवर्थ लेविस नियम लागू होने पर उसका पलड़ा भारी रहेगा। भारत के लिए सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी और मैच जिताने का काम किया था लेकिन चेतेश्वर पुजारा का फार्म उसके लिए चिंता की बात है। बीते तीन मैचों में वह सिर्फ 13 रन बटोर सके हैं। जाहिर है, उनके जैसे माहिर बल्लेबाज के एकदिवसीय करियर की जैसी कल्पना की जा रही थी, वैसा हो नहीं पा रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com