महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी
हैदराबादः
आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने हिंदुओं की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस
पहुंचाने के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के
खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.यह गिरफ्तारी वारंट अनंतपुर की एक
स्थानीय अदालत ने जारी किया है. इस मामले को लेकर पहले भी धौनी को तीन बार
समन जारी किया जा चुका है किन्तु धोनी एक बार भी उपस्थित नहीं हुए. इसको
देखते हुए कोर्ट ने इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को
आदेश दिया है कि उसे 16 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाए.
क्या है मामला
यह मामला 2013 का है. अप्रैल 2013 में बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पेज में धौनी का एक फोटो छपा था. इस फोटो में उन्हें हिन्दू देवता विष्णू के रुप में दिखाया गया था. उनके हाथों में अलग-अलग कंपनियों के कई प्रोडक्ट थे. उनके एक हाथ में जूता भी था.विश्व हिंदू परिषद से जुडे अनंतपुर के वाई श्याम सुंदर ने इसी को लेकर इस वर्ष फरवरी माह में धौनी के खिलाफ हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दायर किया था. जिसके बाद से कोर्ट उन्हें तीन बार समन जारी कर चुकी है. उनके खिलाफ ऐसे ही मामले दिल्ली, पुणे और अन्य शहरों में भी दर्ज हुए थे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com