-->

Breaking News

रीवा कुशाभाऊ ठाकरे हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के कारनामे से सम्पूर्ण स्टाफ में आक्रोश


रीवा : रीवा कुशाभाऊ जिला अस्पताल में गायनी विभाग की डॉक्टर श्री मति प्रतिभा मिश्रा अपने आदत की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है ।बीते दिनों जिला अस्पताल में कई घण्टे डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा ने मैट्रेन मैरी कुट्टी राजू को दौड़ा दौड़ा के बाल पकड़ के घसीटते हुए पीटा जिसकी वजह से नर्सो में काफी आक्रोस है वही जिला अस्पताल की नर्से काम बंद हड़ताल पर चली गई पर सिविल सर्जन के काफी समझाइस के बाद देर रात्रि काम पर वापस आई व डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा की शिकायत सी एम एच ओ से लेकर कलेक्टर तक को शिकायत करने को कहा वही नर्सो ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा अपनी ड्यूटी से अक्सर नदारत रहती है और हमलोगों को डिलेवरी करने को कहती है अथवा कहती है कि संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दो रात्रि में कभी भी ऑन कॉल नही आती इन्ही कारणों से विवाद बढ़ गया आपको यह बताते चले कि पूर्व में भी स्टॉप नर्स रत्ना पटेल से भी मारपीट डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा ने की थी व पूर्व सिविल सर्जन से भी विवाद हो चुका है डॉ संजीव शुक्ल(सिविल सर्जन) ने शोकाज नोटिस जारी कर जबाब मागा है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com