-->

Breaking News

महंगाई पर पीएम नरेंद्र मोदी का मंथन!

नई दिल्ली: खाद्य कीमतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7 रेसकोर्स रोड पर आज मीटिंग की। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान और कृषि‍ मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल थे।

7 रेसकोर्स में चल रही इस मीटिंग में महंगाई के अलावा खाद्य सुरक्षा पर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों का दावा है कि सूखे से निपटने के उपाय पर भी माथापच्ची चल रही है। अगर सूखे जैसी स्थिति बनती है तो सरकार के लिए इससे निपटना काफी महंगा साबित होगा।

देश के मौजूदा आर्थिक हालात को देखें तो साफ हो जाता है कि मोदी सरकार को फूलों की सेज नहीं बल्कि कांटों का ताज मिला है। एक तरफ महंगाई है-दूसरी तरफ सुस्त विकास। ऐसे में आर्थिक मोर्चे पर सफलता ही तय करेगी कि मोदी सरकार अच्छे दिन लाने के वादे में सफल रही या नाकाम।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com