मोदी का आदेश पड़ा राजनाथ पर भारी
नई दिल्ली
: नरेंद्र मोदी सरकार में तीन मंत्रियों के निजी सचिवों की नियुक्ति पर
पीएमओ ने अड़ंगा लगा दिया है. पीएमओ ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा
राज्य मंत्री वीके सिंह और किरन रिजेजु के प्राइवेट सचिवों की नियुक्ति को
हरी झंडी नहीं दी है.
पीएमओ ने आलोक सिंह को राजनाथ सिंह का निजी सचिव रखे जाने पर अड़ंगा लगा दिया है. आलोक इससे पहले यूपीए सरकार में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव थे. बताया जा रहा है कि पीएमओ आलोक की खासतौर पर पिछली पोस्टिंग से खुश नहीं था. माना यह भी जा रहा है कि पीएमओ उन सभी मंत्रियों के साथ उसी तरह का रुख अख्तियार कर सकता है जिनके निजी सचिव पिछली सरकार में मंत्रियों के निजी सचिव रहे हैं.पीएमओ ने पूर्वोत्तर मामलों के राज्य मंत्री वीके सिंह और गृह राज्य मंत्री किरेन रिजुजु के निजी सचिवों की नियुक्ति पर भी रोक लगा दी है.
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया है कि पुरानी सरकार (यूपीए) में मंत्रियों के निजी सचिव और ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नई सरकार में नहीं रखे जाएंगे. हालांकि इस बारे में सरकार की तरफ से कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है.मोदी सरकार में कम से कम 7 से 8 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें ऐसे अफसरों को अपने निजी सचिव के तौर पर रखा है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com