-->

Breaking News

बढ़ सकता है रेल किराया!

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व कहा था कि अच्छे दिन लाने के लिए कई कड़े फैसले लेने होंगे जो लोगों को बुरे भी लगेंगे। नई सरकार आर्थिक सुधार के मोर्चे पर कड़े फैसले लेने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार के बजट में रेल किराया बढ़ सकता है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने रेल किराया बढ़ने के संकेत दिए हैं।

गौड़ा ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि रेल किराए में बढ़ौत्तरी समय की मांग है। उन्‍होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिम बजट में रेल किराया बढ़ाने का प्रस्‍ताव रखा था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। गौड़ा ने कहा कि अब मैं किराया बढ़ाने को मजबूर हूं क्‍योंकि रेलवे की मौजूदा हालत ही ऐसी है। मैं फंड के मसले पर वित्त मंत्रालय से विचार विमर्श करूंगा।गौरतलब है कि पिछले महीने यात्री किराए और मालभाड़े में बढ़ौत्तरी की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर रेलवे ने यह कहते हुए इसे रोक दिया कि दरों में संशोधन पर फैसला केंद्र की अगली सरकार करेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com