-->

Breaking News

अदालत कहेगी तो नए घर में नहीं जाऊंगा: केजरीवाल

नई दिल्ली: अपने नए घर से जुड़े विवाद पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह कानूनी मुद्दों का समाधान नहीं होने तक नए घर में नहीं जाएंगे। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दो भाइयों के बीच विवाद है। मैं गृह स्वामी (नरेन जैन) के पास गया था और उनका घर किराए पर लिया। दोनों भाई मामले को सुलझा लेंगे। अगर अदालत मुझे घर में नहीं जाने को कहेगी तो मैं कोई दूसरा घर तलाश लूंगा।’’

आप नेता ने उत्तरी दिल्ली में एक घर को अपने रहने के लिए चुना है जो नरेन जैन का बताया गया है। हालांकि जैन के भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि इस घर को लेकर दोनों भाइयों में विवाद है और मामला अदालत में है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बिना घर को किराए पर नहीं दिया जा सकता। वीरेंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन आवेदन भी दाखिल किए, जिनमें से एक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को घर में रहने से रोकने के लिए था।

उनके मुताबिक संपत्ति विवादित है और दिल्ली उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने तथा घर को किसी को भी किराये पर नहीं देने का आदेश दिया है। हालांकि नरेन जैन ने कहा, ‘‘अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने को जरूर कहा था। इसके तहत हम संपत्ति को बेच नहीं सकते या इसका निपटारा नहीं कर सकते लेकिन हम इसे निश्चित रूप से किराए पर दे सकते हैं।’’ केजरीवाल ने जब तिलक रोड स्थित सरकारी आवास को छोडऩे का फैसला किया तो उनके नए घर की तलाश शुरू हुई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com