-->

Breaking News

रेल भाड़े में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इंदौर: रेल यात्री किराए और माल भाड़े में वृद्धि को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्त्ताओं ने यहां रेलवे स्टेशन के बाहर मानव श्रंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद टंडन के नेतृत्व में करीब 200 कार्यकर्त्ताओं ने रेल यात्री किराए और माल भाड़े में की गई बढ़ोतरी के विरोध में यहां रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद स्टेशन प्रबंधक जीएस गेहलोत को रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया।

कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, तुलसी सिलावट, भल्लू यादव, सुरेश मिण्डा सहित अनेक कार्यकर्त्ता शामिल हुए। शासकीय रेलवे पुलिस थाना के प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया इसलिए रेलवे के सामान्य परिचालन तथा यात्रियों की सुविधा पर कोई असर नहीं पड़ा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com