इस्तीफा देने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है: मार्गेट आल्वा
जयपुर : राजस्थान की राज्यपाल मार्गेट आल्वा की
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को हुई
शिष्टाचार भेंट पूर्व निर्धारित थी। यहां आज जारी सरकारी विज्ञप्ति में
बताया गया है कि आल्वा का कार्यकाल अगस्त में पूर्ण हो रहा है। उन्हें पद
त्याग के लिए कोई फोन और कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
गौर हो कि मोदी सरकार की ओर से यूपीए सरकार के समय नियुक्त किए गए कुछ
राज्यपालों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के बीच
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि, ऐसी खबरें भी आई कि जिन अन्य राज्यपालों से पद छोड़ने को कहा गया
है वह इसका विरोध कर रहे हैं। असम के राज्यपाल जेबी पटनायक और कर्नाटक के
राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने अपने इस्तीफे की खबरों को गलत बताया है।
समझा जाता है कि अन्य जिन राज्यपालों पर पद छोड़ने का दबाव बन रहा है
उनमें केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित सहित चार अन्य राज्यपाल शामिल हैं। नई
सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसी इकाइयों में सदस्यों के रूप
में ‘राजनीतिक नियुक्तियों को भी हटाने की दिशा में सक्रिय है। बीते दिनों
केंद्र की ओर से कुछ राज्यपालों को पद से हटने के लिए कह दिया गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com