-->

Breaking News

बंद होगा कॉमेडी नाइट

मुंबई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' सितंबर माह से बंद होने जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह शो नए अंदाज में लौटेगा। शो के मेजबान और निर्माता कपिल शर्मा ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। इससे पहले खबर आई थी कि कपिल शो को हफ्ते में दो दिन के बजाय एक दिन करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली 'बैंक चोर' में व्यस्त हो जाएंगे, लेकिन कलर्स चैनल ने उनका निवेदन अस्वीकार कर दिया था।

कपिल ने रविवार को ट्विटर पर लिखा है कि 'कॉमेडी नाइट्स' सितंबर से बंद होने जा रहा है। हम नए किरदारों और नए सेट के साथ वापस लौटेंगे। तब तक हंसते रहिए। उन्होंने आगे लिखा, कि 'कॉमेडी नाइट्स' को आपने जो प्यार दिया उसके लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हंसते रहिए और खुश रहिए। हालांकि कलर्स चैनल ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com