-->

Breaking News

उदय चोपड़ा ने माना, उनके बस की नहीं एक्टिंग!

मुंबई। अभिनेता-फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा को 14 साल बाद और करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद अहसास हो गया है कि अभिनय उनके लिए नहीं है। उन्होंने दूसरी दिशा में बढ़ने का फैसला किया है।

हाल ही में उन्होंने यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा का रुख कर लिया और मुंबई से बोरिया बिस्तर समेट लॉस एंजेलिस जाकर बस गए। अभिनय संबंधी सपनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह खत्म हो गए। मेरा ध्यान वहां नहीं है। इसके अलावा मेरे पास अभिनय करने का समय भी नहीं है।

उदय आखिरी बार 'धूम 3' फिल्म में नजर आए थे। वह इस सफलतम फ्रेंचाइजी की अगली किश्त का निर्माण अपने घरेलू बैनर तले करने के लिए नियमों में फेरबदल कर सकते हैं। उदय ने कहा कि अगर वे चाहते हैं, तो मैं 'धूम 4' के लिए समय निकालूंगा या उससे भी ज्यादा समय दूंगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com