सूरजकुंड में मोदी की पाठशाला शुरू
नई दिल्ली :
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की पाठशाला शुरू हो चुकी है। नरेंद्र मोदी ने दीप जलाकर
कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संसदीय एवं लोक व्यवहार, मीडिया मैनेजमेंट और
सोशल मीडिया को लेकर भाजपा ने पहली बार चुने गए पार्टी के करीब 195 सांसदों
को प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया
है।
सूरजकुंड
के होटल राजहंस में पाठशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के लिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंच पर मौजूद हैं।
नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर
नए सांसदों को संसद के अंदर और संसद से बाहर सर्वश्रेष्ठ व्यवहार का कौशल
प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
नवनिर्वाचित
भाजपा सांसदों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के करीब 40 सांसद हैं
जबकि करीब 30 महिलाएं ऐसी हैं जो पहली बार सांसद बनी हैं। भाजपा के शीर्ष
नेता एवं अनुभवी सांसद पहली बार सांसद बने नेताओं को प्रशिक्षण देंगे।
प्रमुख वक्ता नेताओं में अरुण जेटली और लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हैं।
दो
दिनों के इस कार्यक्रम में सांसदों को यह भी बताया जाएगा कि वे सांसद
स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत दी जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित
में कैसे करें। आगामी 7 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले इस
कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण
आडवाणी रविवार को समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
दो
दिन के कार्यक्रम में कुल 11 सत्र होंगे जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और
लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। भाजपा की इस खास
कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी सांसदों से एक-एक हजार रुपए का शुल्क भी
लिया गया है। इस ट्रेनिंग कैंप में रहने और खाने पीने का भव्य इंतजाम किया
गया है। लेकिन खाना विशुद्ध शाकाहारी ही मिलेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com