यह क्रिकेटर 58 मैचों में जड़ चुका 32 सेंचुरी!
नई
दिल्लीः भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तो सभी जानते ही हैं। उनकी
उपलब्धियों के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है लेकिन क्या आप
जानते हैं कि एक कप्तान और भी जिसने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहला
वर्ल्ड टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब जिताया। हम बात कर रहें हैं
शेखर नायक की। इस कप्तान ने 58 मैचों में 32 सेंचुरी भी जड़ी है।
धोनी की तरह भले ही यह कप्तान भी देश को टी20 वर्ल्ड कप जिता चुका है लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि इसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। शेखर भले ही देख न सकते हों लेकिन उनकी बल्लेबाजी अगर आप देखेंगे तो उनके कायल हो जाएंगे। 2012 में वर्ल्ड टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप फॉर द ब्लाइंड में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शेखर पर एक शॉर्ट फिल्म बनी है।
इस शॉर्ट फिल्म के जरिए आप समझ पाएंगे कि कैसे बिना आंखों के भी यह क्रिकेटर चौके-छक्के जड़ता है। यह शॉर्ट फिल्म आपको एक बहुत अहम मैसेज देती है कि जिंदगी में सिर्फ एक ही डिसेबिलिटी है और वो है खराब नजरिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com