अभी तक अच्छे दिनों का आगाज नहीं दिखता: नीतीश
पटना: प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी की सरकार के 30 दिन पूरे होने के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने आज कहा कि यह छोटी अवधि है पर अभी तक जो काम हुए हैं उससे
देश में अच्छे दिनों की शुरूआत नहीं दिखती।बिहार विधामंडल के से शुरू
मानसून सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद से निकलने के समय मोदी के 30 दिनों
का कार्यकाल पूरा होने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि
30 दिन बहुत ही कम अवधि है और इस दौरान किए गए कार्यो से तत्काल कोई नतीजा
निकालना उनकी समझ से मुनासिब नहीं है लेकिन इन अवधि के दौरान जो भी काम हुए
हैं उससे अभीतक अच्छे दिनों का आगाज नहीं हुआ है। मोदी को भाजपा द्वारा
चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने के विरोध में नीतीश और उनकी पार्टी
जदयू ने पिछले वर्ष 16 जून को भाजपा से नाता तोड लिया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com