-->

Breaking News

राजनाथ ने शिवराज को हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) घोटाला मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके पद से हटाए जाने की संभावना से इनकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले की उच्च न्यायालय के देख रेख में जांच पहले ही हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता। उनसे संवाददाताओं ने सवाल किया था कि क्या मुख्यमंत्री पद से चौहान को हटाया जा सकता है। शिवराज के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों पर पीईबी घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती में और पूर्व मेडिकल टेस्ट :पीएमटी: में धांधली हुई है।

सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय निर्देशित जांच पहले ही शुरू हो गई है। ऐसे में सवाल ही पैदा नहीं होता (मुख्यमंत्री को हटाने का।) मुख्यमंत्री ने भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्र के खिलाफ मानहानि का मामला भी दाखिल किया है। यह मामला 2013 में सामने आया था और मध्य प्रदेश पुलिस का विशेष कार्य बल इसकी जांच कर रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com