-->

Breaking News

महाराष्‍ट्र गवर्नर को फोन कर बोला, अब इस्‍तीफा दे दीजिए

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार अनौपचारिक रूप से राज्यपालों को पद छोड़ने के लिए कह रही है. यह दावा किया है महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने. बुधवार को उन्होंने स्वीकार किया कि गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने पिछले हफ्ते उन्हें दो बार फोन किया और इस्तीफा देने को कहा.

राज्यपाल का कहना है कि उन्होंने गृह सचिव को कोई जवाब नहीं दिया और न ही अपनी राय जताई. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक, शंकरनारायणन का कहना है उन्हें राज्यपाल बदलने के केंद्र के फैसले से दिक्कत नहीं है, लेकिन उस तरीके से समस्या है जिससे उन्हें एक संवैधानिक पद छोड़ने को कहा जा रहा है.

हालांकि अखबार से उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कोई पद स्थायी नहीं होता. अगर अधिकृत और उचित रूप से कोई फैसला लेता है तो वह निश्चित रूप से इस बारे में सोचेंगे.

गौरतलब है कि ऐसी खबरें आई थीं कि मोदी सरकार ने यूपीए के समय नियुक्त किए गए सात राज्यपालों को अनौपचारिक रूप से पद छोड़ने को कहा है. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी इस्तीफा दे भी चुके हैं. हालांकि अन्य कई प्रदेशों के उनके समकक्ष अभी इस्तीफे के मूड में नहीं हैं.

प्रणब को मनाना होगा सरकार को
लेकिन अंग्रेजी अखबार 'हिंदुस्तान टाइम्स' की मानें तो राज्यपालों को हटाने के लिए सरकार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मनाना होगा और इसके लिए उनके सामने ठोस कारण रखने होंगे. सरकार को राष्ट्रपति के सामने यह साबित करना होगा कि उनका फैसला न्यायिक रूप से ठीक है. हर मामले के लिए सरकार को अलग वजह बतानी पड़ सकती है. खबर है कि ऐसे में पीएमओ ने विशेषज्ञों से कानूनी सलाह लेनी शुरू कर दी है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com