-->

Breaking News

पार्टी और सरकार के बीच समन्वय का जेटली ने दिया मंत्र

नई दिल्ली : भाजपा प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्ट की एक बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पार्टी एवं सरकार के बीच व्यापक समन्वय की अपील की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में सूचना लोगों को शीघ्रता से मिले।

भाजपा नेता ने पार्टी प्रवक्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मुद्रास्फीति और महंगाई पर रोक लगाने तथा खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के बारे में सरकार की हालिया कोशिशें मीडिया में उपयुक्त रूप से जाए तथा ये आम आदमी तक पहुंचनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने इराक संकट के चलते तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर महंगाई और राजकोषीय घाटा के मुद्दे पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों को महंगाई रोकने और खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के बारे में उठाए गए कदम रेखांकित करने को कहा गया।

प्रवक्ता को बताया गया कि केंद्र ने 50 मिट्रिक टन चावल जारी किया है और चावल का निर्यात ना हो तथा इसका सिर्फ स्वदेश में उपभोग हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों से भी जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। प्रवक्ता को बताया गया कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को सीधे नासिक से प्याज खरीदने को कहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com