सोनिया ने मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली :
हिंसा ग्रस्त इराक में 40 भारतीयों के अगवा होने के मुद्दे पर चिंता जताते
हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को
पत्र लिखकर उनसे इन लोगों की सुरक्षा और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए
कूटनीतिक कोशिशें तेज करने का अनुरोध किया। मोदी को लिखे अपने पत्र में
सोनिया ने उनसे प्रभावित इलाकों से भारतीयों को निकालने के लिए ‘शीघ्रता से
कार्रवाई करने’ और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।
सोनिया
ने कहा, ‘मैं आपसे उनकी सुरक्षा और सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए
जरूरी सभी कूटनीतिक कोशिशें करने का अनुरोध करती हूं।’ इस लक्ष्य को पाने
को लेकर सभी कूटनीतिक कोशिश करने के लिए अपनी पार्टी का समर्थन देते हुए
उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि क्षेत्र से हमारे सभी नागरिकों को निकालने
के लिए तेजी से कार्रवाई हो और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो।
सोनिया
ने कहा कि इराक में संघर्ष तेज होने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता
गंभीर रूप से प्रभावित हुई है तथा बदतर होती स्थिति गंभीर अंतरराष्ट्रीय
चिंता का विषय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपहरण की घटना को निंदनीय और
कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया जिससे प्रभावित परिवारों को गंभीर परेशानी
हुई है। कांग्रेस बेकसूर नागरिकों पर इस हमले की निंदा करती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com