सुआरेज ने मुझे दांत से कंधे पर काटा था: चिलिनी
नटाल :
इटली के डिफेंडर जार्जियो चिलिनी ने कहा कि उरूग्वे के स्ट्राइकर लुई
सुआरेज ने विश्व कप ग्रुप डी मैच के दौरान उनके कंधे पर दांत से काटा
था।चिलिनी ने मैच के बाद इटली के टीवी स्टेशन ‘राइ’ से कहा, ‘उसने मुझे
काटा था, यह साफ था, मेरे कंधे पर अभी निशान हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘रैफरी
को अपनी सीटी बजानी चाहिए थी और उसे लाल कार्ड दिखाना चाहिए था। इसलिये भी
क्योंकि वह बहाना बना रहा था। ’ इटली की टीम उरूग्वे से 0-1 से हारकर
टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। इस काटने की घटना से एक मिनट बाद उरूग्वे के
डिएगो गोडिन द्वारा 81वें मिनट में किये गये गोल से दक्षिण अमेरिकी देश ने
ग्रुप डी से अंतिम 16 में जगह बना ली।
वहीं उरूग्वे के कोच ओस्कर तबरेज ने कहा कि उन्होंने यह घटना नहीं देखी। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना। ’ उन्होंने कहा, ‘‘मैच के दौरान मैं अन्य चीजों पर ध्यान लगा रहा था। ’ तबरेज ने कहा, ‘यह विश्व कप है, हम ओछी हरकतें नहीं करते। ’
वहीं उरूग्वे के कोच ओस्कर तबरेज ने कहा कि उन्होंने यह घटना नहीं देखी। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं कहना। ’ उन्होंने कहा, ‘‘मैच के दौरान मैं अन्य चीजों पर ध्यान लगा रहा था। ’ तबरेज ने कहा, ‘यह विश्व कप है, हम ओछी हरकतें नहीं करते। ’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com