सशस्त्र बलों के लिए खरीद प्रक्रिया में तेजी हो : जेटली
नई दिल्ली :
हथियार प्रणालियों की खरीद की ‘धीमी गति’ को चिंता का विषय बताते हुए
रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि नयी सरकार सशस्त्र बलों की जरूरतों
को पूरा करने के लिए खरीद प्रक्रिया में ‘तेजी’ लाने के लिए काम
करेगी।नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद जेटली ने संकेत दिया
कि बजट में अधिक धन मुहैया कराने की सशस्त्र बलों की मांग स्वीकार किए
जाने की संभावना है क्योंकि ‘देश के संपूर्ण संसाधनों को देश के रक्षा मद
में महत्वपूर्ण कोष उपलब्ध कराना होगा।’ जेटली ने कहा, ‘चिंता का
महत्वपूर्ण विषय यह दिखाई देता है कि जो भी उपकरण या चीजों की जरूरत होती
है उनकी खरीद की प्रक्रिया धीमी है ।
नौसेना
ने इसे रेखांकित किया है, बलों की उम्मीद है कि उनकी जरूरतों को पूरा किया
जाना चाहिए और प्रक्रिया में भी तेजी लायी जानी चाहिए। सरकार का प्रयास इस
दिशा में काम करने का होगा।’ कमांडरों के सम्मेलन में नौसेना के शीर्ष
अधिकारियों से बातचीत के बाद जेटली ने संवाददाताओं से कहा, ‘कई फैसले
पाइपलाइन में हैं और मैं समझता हूं कि इन प्रक्रियाओं में तेजी लाना
तर्कसंगत है ।’ नौसेना की कई खरीद परियोजनाएं हैं जो धीमी प्रक्रिया के
कारण सालों से अटकी पड़ी हैं जिनमें छह हजार करोड़ रूपये की बहुउद्देशीय
हेलिकाप्टर परियोजना और स्कोर्पियन पनडुब्बी के लिए तारपीडो की खरीद भी
शामिल है ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com