-->

Breaking News

बोल्ड सींस करने में काफी कम्फर्टेबल हूं : सुवरीन

मुंबई : बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ‘हेट स्टोरी-2’ में  अपने 'सैक्सी  इमेज' और बोल्ड सींस के कारण अभिनेत्री सुवरीन चावला इन दिनों चर्चा  में  हैं। दरअसल फिल्म में बोल्ड सीन देने के साथ ही सुवरीन बोल्ड अवतार के साथ बयान भी दे रही हैं। सुरवीन का कहना है कि वह अपने शरीर के साथ कम्फर्टेबल हैं और वह वही करती हैं जो उन्हें सूट करता है।

हेट स्टोरी-2‘ के ट्रेलर और पोस्टर में सुरवीन की बोल्ड अदाओं को देख  न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि‍ दर्शक भी दंग रह गए हैं।  फिल्म में बोल्ड और अर्धनग्न दृश्यों के बारे में पुछने पर सुवरीन ने कहा , ‘हम 21वीं सदी में रहते हैं ,यहां समुद्र किनारे बिकनी पहनना अब आम बात हो गई है।

ऐसे में फिल्म में मेरे बोल्ड सींस को अर्धनग्न कहना गलता होगा। शूटिंग के दौरान मेरे लिए यह सब उतना ही नॉर्मल था, जितना कि दोस्तों के साथ घूमने जाना ,मैंने बिकिनी चुनी, क्योंकि मैं एक फैशनिस्टा हूं और यह मेरी पर्सनैलिटी को सूट करती है.

इतना ही नहीं  सुवरीन का कहना है कि , 'जिन्हें  मेरे बोल्ड सींस से आपत्ति है मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि यह फिल्म कहानी प्रधान है और मैं अपने शरीर के साथ काफी सहज हूं। ऐसे में मुझे उन दृश्यों से कोई आपत्ति नहीं है.'।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com