पिछले दो साल से ‘सिंगल’ हूं : आलिया
इन्दौर : बॉलीवुड की क्यूट एंड सैक्सी अभिनेत्री
आलिया भट्ट ने अपने साथी अभिनेताओं से नजदीकियों की खबरों को खारिज करते
हुए कहा कि वह पिछले दो साल से ‘सिंगल’ हैं।अपनी आगामी फिल्म ‘हम्पटी
शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रमोशन के लिए यहां आई आलिया ने मीडिया से कहा,
‘मुझे चाहने वाले लोगों को मायूस होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं
पिछले दो साल से सिंगल हूं। मैं कब से कह रही हूं कि मेरी डेटिंग की खबरें
सच नहीं हैं लेकिन मेरी बात कोई मानता ही नहीं है।’
आलिया
ने ‘स्टूडेन्ट ऑफ द इयर’(2012 ) से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री पहला कदम
रखा था। मौजूदा वर्ष में वह फिल्म ‘हाईवे’ और ‘टू स्टेट्स’ में अलग अलग
किरदारों में नजर आई ।अलिया ने कहा, ‘अब मैं एक कॉमेडी फिल्म में काम करना
चाहती हूं।’ सोशल मीडिया पर आलिया के सामान्य ज्ञान पर इन दिनों खूब
चुटकुले चल रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंंने कहा, ‘मुझे अपने
बारे में चुटकुले पढ़कर बिल्कुल दु:ख नहीं होता है, बल्कि इन्हें पढ़कर
मेरा अच्छा खासा मनोरंजन हो जाता है क्योंकि ये लतीफे मुझे बेहद मजेदार
लगते हैं।’
11 जुलाई को रिलीज़ होने वाली फिल्म
‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया के साथ अभिनेता वरण धवन लीड रोल में
नजर आएंगे। वरण ने कहा, ‘इस फिल्म में दर्शक मुझे आलिया से काफी नोंक झोंक
करते देेखेंगे। दर्शकों को इस फिल्म में हमारे किरदार बिल्कुल स्वाभाविक
लगेंगे।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com