डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर रूद्रधारी शिवमंदिर पहुंचीं सोनिया गांधी
पिथौरागढ़
: उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के पर्वतीय कस्बे कौसानी की निजी यात्रा पर
गई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी
जीवन परिस्थितियों के बारे में जाना तथा वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर
एक प्रसिद्ध शिवमंदिर गईं।
एक ग्रामीण ने बताया कि अक्सर गर्मियों के समय यहां आने वाली कांग्रेस अध्यक्ष डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर रूद्रधारी शिवमंदिर पहुंची जो करीब एक शताब्दी पुराना मंदिर है। सोनिया ने कई ग्रामीणों से भी बात की और उनकी समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया।
कौसानी निवासी रवीन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि सोनियाजी ने गुरुवार को हमारे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की तथा पिंडर लिफ्ट स्कीम को लागू करने में हो रहे विलंब के बारे में बातचीत की। इस योजना का खाका 1977.78 में कौसानी एवं अल्मोड़ा जिले के कुछ गांवों में पेयजल मुहैया कराने के लिए बनाया गया था। नेगी ने कहा कि उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि इस मामले को मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष उठाया जाएगा।
सोनिया ने गांव की समस्याओं के बारे में कौसानी के पटवारी दयाल मिश्रा से भी बातचीत की। कांग्रेस अध्यक्ष यहां रविवार को आई थी तथा अपने पारिवारिक मित्रों में से एक के बंगले पर रुकी हुई हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com