-->

Breaking News

पाक को आतंकवादियों की पनाहगाह नहीं बनने देंगे: नवाज

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि वह पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाहगाह नहीं बनने देंगे और इस बात पर जोर दिया कि उत्तरी वजीरिस्तान में तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान चरमपंथियों के सफाये तक जारी रहेगा।

नेशनल एसेंबली और सीनेट में दिए गए अलग अलग संबोधनों में शरीफ दस कार्रवाई के लिए जनता और राजनीतिक दलों के समर्थन की मांग की। इस सैन्य अभियान को ‘जर्ब-ए-अज्ब’ नाम दिया गया है।उन्होंने बल प्रयोग को लेकर सेना और सरकार के बीच मतभेद होने की खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया। शरीफ ने कहा, असैन्य सरकार और सेना एकसाथ हैं तथा अभियान के संदर्भ में सभी निर्णय पूरी सहमति के साथ लिए गए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com