-->

Breaking News

सीतापुर में फांसी से लटकते मिले पति-पत्नी के शव

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के खराबाद क्षेत्र में पति-पत्नी के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते पाये गये।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुसेरीपुर गांव में शम्भू (40) तथा उसकी पत्नी कमला (35) सोमवार शाम बाजार जाने के लिये निकले थे। बाद में उनके शव गांव से बाहर एक पेड़ से लटकते मिले।
परिजन जहां इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे पति-पत्नी के आपसी झगड़े का मामला मान रही है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com