भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पारो एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
नई दिल्ली/थिम्पू : प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र
मोदी रविवार को पहली दो दिवसीय विदेश यात्रा पर भूटान पहुंचे।
प्रधानमंत्री का विमान रविवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे भूटान के एकमात्र
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पारो पर लैंड किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जब पारो एयरपोर्ट पर विमान से बाहर निकले तो उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का
अभिवादन किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोगबे ने पारो एयरपोर्ट पर
नरेंद्र मोदी की अगवानी की। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
गया।
प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा
सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव सुजाता सिंह भी हैं। मोदी अपनी दो दिनों
की यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और
प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मिलेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष संबंधों को
बढ़ावा देने की संभावना तलाशेंगे विशेष तौर पर व्यापार और पनबिजली क्षेत्र
में। मोदी भूटान की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। वह भारत की
मदद से चलाई जा रही परियोजना के तहत भूटान के उच्चतम न्यायालय की इमारत का
भी उद्घाटन करेंगे।
भूटान रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि भूटान का लोकतांत्रिक
संवैधानिक राजशाही के रूप में शांतिपूर्ण एवं सहजता से परिवर्तन सफलता की
कहानी है। ‘उसका ठीक ढंग से चुनाव कराना उसके नरेश की बुद्धिमतापूर्ण
दृष्टि के अनुरूप लोकतंत्र को मजबूत बनाने की भावना को प्रदर्शित करता है।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत सरकार भूटान के सामाजिक.आर्थिक विकास के
क्षेत्र में उसका महत्वपूर्ण सहयोगी है।’
मोदी ने अपने बयान में कहा, ‘हम भूटान के अभूतपूर्व आर्थिक विकास और
प्रगति एवं समृद्धि में सहयोगी है। हम भूटान को उसके विकास प्रयासों में
समर्थन जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने कहा कि भूटान के साथ पनबिजली
सहयोग दोनों देशों के लिए समान स्तर पर सहयोग की शानदार उदाहरण है और इस
क्षेत्र के लिए मॉडल है। इस यात्रा के दौरान मोदी 600 मेगावाट के खोलोंगचू
पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
उन्होंने कहा, ‘लोगों के बीच संबंध हमारे द्विपक्षीय संबंधों का
महत्वपूर्ण आयाम है। मैं भूटान के नेतृत्व से दोनों देशों :विशेष तौर पर
युवाओं: के बीच सम्पर्कों को मजबूत बनाना चाहता हूं। इस दिशा में शैक्षणिक
सम्पर्क महत्वपूर्ण है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com