-->

Breaking News

भारतीय उप राष्ट्रपति बीजिंग में, भारतीय सीमा में फिर घुसा ड्रैगन

बीजिंग/लद्दाख : भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी एक तरफ जहां चीन दौरे पर हैं, वहीं दूसरी ओर चीन की सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का एक ताजा मामला सामने आया है।एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 24 जून को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवान भारतीय सीमा में साढ़े पांच किलोमीटर तक अंदर घुस आए। चीनी सैनिकों ने यह घुसपैठ खारे पानी की झील पेंगोंग झील के जरिए की। चीन इस जल क्षेत्र पर अपना दावा करता रहा है।

इस झील का बड़ा हिस्सा चीनी नियंत्रण वाले तिब्बत इलाके में आता है। चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस जाने के लिए मजूबर किया। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिक बोट पर सवार होकर आए थे। चीनी सैनिक हाई स्पीड इंटरसेप्टर बोट्स में सवार थे। बाद में अमरीकी निर्मित इंटरसेप्टर बोट्स में सवार भारतीय सेना की टुकड़ी ने उन्हें पीछे धकेला।

गौरतलब है कि भारत के उप राष्ट्रपति के बीजिंग में पंचशील समझौते की 60वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होने गए हैं। बीजिंग में हामिद अंसारी चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग से भी मुलाकात करेंगे। मोदी की सरकार बनने के बाद चीन की सरकार दोनों देशों में बेहतर रिश्ते बनाने की बात करती रही है। विदेशी मामलों के जानकारों का कहना है कि चीनी ड्रैगन की ऐसी हरकतें दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी पैदा कर सकता है।

लद्दाख इलाके में स्थित झील 'पेंगोंग झील' के उत्‍तरी तट से भारत की कड़वी यादें जुड़ी हैं क्‍योंकि 1962 की लड़ाई में यह युद्ध क्षेत्र के तौर पर इस्‍तेमाल हुआ था। लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर चीन की ओर से लगातार दखलंदाजी की वजह से भी यह क्षेत्र भारत के लिए चिंता का विषय रहा है। पेंगोंग झील समुद्र तल से 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका विस्‍तार 134 किमी में है। सिर्फ इस साल इस जल क्षेत्र में चीन और भारत का 12 बार आमना-सामना हुआ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com