-->

Breaking News

अमित शाह की हो सकती है आज ताशपोशी!

नई दिल्ली: लंबे समय से अमित शाह के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है, शनिवार को नये सांसदों की वर्कशाप इसकी घोषणा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में भाजपा महासचिव अमित शाह भी आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी बजट सत्र से पहले अपने नए सांसदों को संसद के कामकाज, परिपाटियों और परंपराओं से रूबरू कराने के लिए आज से दो दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला कर रही है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे।

इस कार्यशाला में अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और विनय सहस्रबुद्धे तथा सुषमा स्वराज भी नए सांसदों को अपने भाषणों में संसद के तौर तरीकों से अवगत करायेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला के दौरान अमित शाह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है। हरियाणा के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में होने वाली इस बैठक में मोदी उद्घाटन भाषण करेंगे जबकि वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी रविवार को समापन भाषण देंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com