रक्षा मंत्रालय फेसबुक, ट्विटर पर रहे सक्रिय
नई
दिल्ली: सोशल मीडिया पर सक्रिय नरेंद्र मोदी के शासन काल में सूचना एवं
प्रसारण मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से कहा है कि वह फेसबुक और ट्विटर जैसी
वेबसाइट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए ताकि उसके कार्यों का प्रचार हो सके।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय को एक सर्कुलर भेजा है ताकि
प्रचार के लिए वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हो सके। रक्षा मंत्रालय के
कार्यालय ने कहा कि इस निर्देश को लागू करने के लिए अधिकारी तैयारियां कर
रहे हैं।
पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के कार्यकाल में ट्विटर सहित सोशल मीडिया साइट से खुद को जानबूझकर अलग रखने वाले रक्षा मंत्रालय के लिए यह बड़ा कदम होगा। पूर्व मंत्री प्रचार के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग के खिलाफ थे खासकर संप्रग सरकार के एक राज्यमंत्री के ट्वीट को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद वह इसके और खिलाफ हो गए थे।इसके विपरीत प्रधानमंत्री और नए रक्षा मंत्री अरूण जेटली का फेसबुक और ट्विटर दोनों पर अकाउंट है और अपने कार्यक्रमों, भाषणों, दौरे एवं बैठक के बारे में वे लगातार सूचनाएं साझा करते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com