गृह नगर में हुआ लोकसभा अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन
इन्दौर : वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन के लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके गृह नगर इन्दौर में समाज के अलग अलग तबकों के करीब 470 से ज्यादा संगठनों, साधु संतों और गणमान्य नागरिकों ने कल शाम एक भव्य समारोह में उनका नागरिक अभिनंदन किया।यहां नक्षत्र गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा मेरा पद कहने को तो स्पीकर का पद है लेकिन इसमें बोलना कम होता है और जो कम बोलते हैं उन्हें अच्छा स्पीकर माना जाता है। आज यहां युवा वर्ग है इसलिये बोल रही हूं कि जिस दिन मुझे स्पीकर का पद मिला, उस दिन ऐसा लगा कि यह मेरे इन्दौर के लोगों की देन है।सुमित्रा महाजन को यहां के लोग ताई के नाम से भी जानते हैं।
ताई ने इस मौके पर भावुक होकर अपने जीवन को याद करते हुये कहा मेरे माता पिता ने मुझे संस्कार दिये और इन्दौर ने मुझे पहचान दी। माता..पिता और सास ने सदगुणों की कद्र करना और सद्गुणियों के साथ रहने की सीख दी तथा बताया कि धनसम्पदा जीवन में कुछ नहीं होती।उन्होंने कहा कि मुझे इन्दौर की सामान्य से सामान्य महिला मंडल की महिलाओं ने बनाया है। मंडल की महिलाओं ने मुझे अलग अलग विषयों पर बोलने के लिये आमंत्रित कर मुझे बढावा दिया। मुझे राजनीति नहीं करनी थी। कुछ करने की चाहत समाज के कार्यों में पूरी होती थी। राष्ट्र सेविका समिति में मैं रामायण, महाभारत के प्रवचन और झांसी की रानी, जीजा माता, और अहिल्या माता के चरित्र सुनाती थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com