-->

Breaking News

मोदी अगले महीने नहीं जाएंगे जापान, दौरा टला

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अगले महीने का संभावित जापान दौरा संसद के बजट सत्र के कारण फिलहाल टाल दिया गया है। बजट सत्र अगस्त के शुरू में समाप्त होगा।संसद के बजट सत्र को देखते हुए यह फैसला किया गया है क्योंकि प्रधानमंत्री के लिए यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। इस सत्र के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। इसमें मोदी अपने उन विचारों को मूर्त रूप दे सकते हैं, जिन पर पिछले कई महीने से बात हो रही है।
सूत्रों ने बताया कि आज शाम मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केबिनेट की बैठक में बजट सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में बुलाने की सिफारिश करने का फैसला किया गया। जापान के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मजबूत सामरिक, आर्थिक और सांस्कृतिक बुनियाद को देखते हुए प्रधानमंत्री को जुलाई के शुरू में जापान जाना था। सूत्रों ने कहा कि हालांकि आगामी बजट सत्र को देखते हुए ऐसा लगता है कि वह इससे पहले जापान नहीं जा पाएंगे। इससे पहले खबरों में कहा गया था कि मोदी 3 या 4 जुलाई को जापान की यात्रा करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री हालांकि जापान को अपना पहला प्रमुख द्विपक्षीय गंतव्य बनाना चाहते हैं और मालूम हुआ है कि संसद के सत्र के बाद किसी भी समय वह जापान जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के लिए संसद का यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि नवगठित सरकार इस सत्र में अपना पहला बजट पेश करने वाली है। सूत्रों ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक होने की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री इसमें अपने उन विचारों को मूर्त रूप दे सकते हैं, जिनके बारे में वह पिछले कई महीने से चर्चा कर रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com